Sunday, June 8, 2025
Homeअम्बेडकरनगरविश्व पर्यावरण दिवस पर राजेश पाण्डेय कॉलेज ऑफ लॉ, अकबरपुर में वृक्षारोपण...

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजेश पाण्डेय कॉलेज ऑफ लॉ, अकबरपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

अम्बेडकर नगर। राजेश पाण्डेय कॉलेज ऑफ लॉ, अकबरपुर के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि महाविद्यालय परिसर के प्रबंधक नलिनेश तिवारी, प्राचार्य डॉ. शिवशंकर यादव एवं प्रवक्तागण विजय शंकर मिश्र, अम्बरीश कुमार पाण्डेय तथा अंकित पाण्डेय द्वारा आम का पौधा लगाकर की गई।

इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। शुभम पटेल, विक्रांत यादव, सुदेश प्रजापति, मुकेश चंद्र तिवारी, स्वप्निल मौर्य, शमशाद, सौरभ वर्मा, अंशिका, माही, प्रीति, शालोनी, सोनम, समन बानो आदि विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु सुंदर प्रस्तुति भी की।

इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक हृदय नारायण उपाध्याय सहित समस्त कर्मचारीगण की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का भाव जागृत करना था।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments