अंबेडकर नगर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरंभ फाउंडेशन एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा अंबेडकर नगर के संयुक्त तत्वावधान और हाल ही में कार्यवाहक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित संध्या सिंह के नेतृत्व में एवं जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के सहयोग से शिव बाबा धाम में वृक्षारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम बीट_प्लास्टिक_पॉल्यूशन अर्थात् प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना के विषय में आम जनमानस को जागरूक करते हुए प्लास्टिक को पूरी तरीके से बंद करने से जो व्यक्ति के भौतिक जीवन में लाभ होगा उसके बारे में सभी को बताया गया साथ ही वर्तमान समय को देखते हुए यदि पर्यावरण संरक्षण को लोगों ने सजगता और स्वयं की नैतिक जिम्मेदारी के रूप में नहीं लिया तो आने वाला भविष्य बहुत भयावह स्थिति दिखा सकता है इसलिए अभी से आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करना होगा। मुख्य अतिथि श्री मुदित सिंह उपप्रभागीय वनाधिकारी, रेंजर अकबरपुर श्री नागेंद्र कुमार ने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार एक पौधा लगाए और उसे संरक्षित कर ले तो हमे एसी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिव बाबा धाम के पुजारी श्री पवन कुमार गोस्वामी ने इस अवसर पर बोलते हुए बताया कि जैसे जलवायु परिवर्तन का कारण वैश्विक हैं पर इसका प्रभाव स्थानीय है, स्थानीय स्तर पर हो रही विकास की गतिविधियों के पर्यावरणीय प्रभावों को भी हम नज़रंदाज़ नहीं कर सकते।
आरंभ फाउंडेशन की अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र राज्यपाल द्वारा सम्मानित संध्या सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से हमारी स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। स्वच्छ पर्यावरण में रहने से बीमारियों का खतरा कम होता है और हम अधिक स्वस्थ रहते हैं। प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों, जैसे अस्थमा, हृदय रोग और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। पर्यावरण संरक्षण से हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने का मौका मिलता है। वही अंकित अग्रहरि का कहना है कि एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण हमारी मानसिक स्थिति को भी बेहतर बनाता है और हमें एक सकारात्मक दृष्टिकोण से जीवन जीने में मदद करता है। इसी के साथ विवेक साहू ने उद्बोधन में कहा पिछले कुछ वर्षों में काफी अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ है कि हिमालय, जो दुनिया का सबसे बड़ा जल संग्रह है जिस पर कई देशों के सौ करोड़ से अधिक लोग निर्भर हैं, के हिमखंड तेज़ी से पिघल रहें हैं, नदियाँ और भूजल के स्रोत सूख रहें हैं, जंगल खत्म हो रहें हैं और यहाँ बाढ़ और भूस्खलन जैसी दुर्घटनाएं आम हो गयी हैं।
इस मौके पर मुख्य रुप से विकास गुप्ता, रामनाथ भारती कपिल देव शर्मा, सूरज गुप्ता, मधुसूदन, प्रियांशु शर्मा नीलम पांडे डॉक्टर प्रतिमा दास, पवन सोनी और वन विभाग की ओर से वन दरोगा श्री शंकर मौर्या, श्री प्रभात तिवारी, श्री गनेश यादव, वन रक्षक श्री रजत मौर्या, माली श्री राधेश्याम यादव, श्री रामनयन, श्री राम किशोर श्री सर्वेश कुमार, श्री अरुण मिश्रा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। विकास गुप्ता का जन्मदिन होने के उपलक्ष्य में उनके द्वारा शिव बाबा धाम में पूजा अर्चना के लिए आए हुए लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं किसी भी शुभ अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाए ऐसा संदेश दिया गया और साथ ही आरंभ फाउंडेशन की टीम के द्वारा भी सभी से घर के सामने या उचित स्थान पर पौधारोपण के लिए अपील किया गया।