बसखारी,अम्बेडकरनगर। नवरात्रि के अवसर पर बसखारी थाना परिसर में स्थित मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद यज्ञ का आयोजन किया गया तत्पश्चात आयोजन थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने भगवान श्री राम तथा मंदिर में स्थापित देवी देवताओं का आरती उतारते हुए नौ कन्याओं को विधि विधान पूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया।
इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिए संकल्प लिया। अखंड रामायण पाठ के समापन के अवसर पर यज्ञ का आयोजन हुआ । तत्पश्चात नौ कन्याओं को भोज कराते हुए बृहद भंडारे का आयोजन हुआ। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुमार सिंह ने शक्ति उपासक के रूप में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का शक्ति के रूप में पूजा अर्चना करने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।