बसखारी,अम्बेडकरनगर। बसखारी पुलिस ने शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आठ लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। आपको बता दें कि अपराधियों तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान तलाश वांछित/वारन्टी एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें अमर बहादुर निषाद पुत्र राम किशुन निषाद निवासी ग्राम सरदार नगर किछौछा थाना बसखारी, साजन चौहान पुत्र लाल बिहारी निवासी शेखपुर थाना बसखारी,विवेक कुमार पुत्र राम निहाल, प्रिंस पुत्र राम करन,भारत पुत्र पूर्णमाशी निवासीगण गोलपुर थाना जलालपुर, रीमा पत्नी कुलदीप, रेखा पत्नी मंजू निषाद उर्फ विन्द्रेश निवासीगण ग्राम कौड़ाही थाना बसखारी,दिनेश उर्फ डब्बू पुत्र स्व० नान्हू निषाद निवासी ग्राम वासुदेव नगर किछौछा शामिल हैं।बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया। वहीं बसखारी थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया।
शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES