Sunday, July 27, 2025
Homeअम्बेडकरनगरत्रियुग नारायण तिवारी को एनयूजे का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से उपज...

त्रियुग नारायण तिवारी को एनयूजे का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से उपज को मिलेगी मजबूती-सुभाष गुप्ता

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट जिला इकाई अंबेडकर नगर की एक बैठक उपज जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया( एन यू जे) के चुनाव में भोपाल के सुरेश शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष और अयोध्या के उपज से जुड़े त्रियुग नारायण तिवारी को राष्ट्रीय महामंत्री सहित उत्तर प्रदेश के ही उपज से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार विनोद बागी , राजीव शुक्ला और डॉक्टर फल कुमार पवार को राष्ट्रीय कार्यकारी का सदस्य निर्विरोध बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकारणी सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्र ने इसे उपज की लोकप्रियता बताते हुए कहा कि भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को राष्ट्रीयअध्यक्ष एवं त्रियुग नारायण तिवारी को एन यू जे का महामंत्री और तीन सदस्यों का कार्यकारी सदस्य बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उपज के तत्कालीन प्रदेश महामंत्री स्वर्गीय राधे श्याम लाल कर्ण के द्वारा बोया गया उपज एक ऐसा बीज है, जो आज वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। जिसकी शाखाएं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित होने के साथ आज उपज से ही जुड़े एक पदाधिकारी के एन यू जे के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद एवं तीन सदस्यों के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद को सुशोभित करने के साथ नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया तक फैल चुकी है। जो पत्रकार हितों की लड़ी जाने वाली हर लड़ाई में एक ताकत साबित हो रही है । बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश पांडे, सिद्ध नारायण त्रिपाठी,अखंड प्रताप सिंह, दिलीप कुमार सोनी, नरेंद्र कुमार तिवारी, गिरीश मिश्रा, अजय कुमार ,पियूष कटैइया, घनश्याम भारतीय,हिमांशु सोनी, सिद्धनाथ त्रिपाठी, दुष्यंत यादव, जितेंद्र भार्गव, इसरार अहमद,अनुज कुमार यादव, मुकीम खान,राजेश कुमार तिवारी,अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोगों ने निर्वाचित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments