हंसवर अंबेडकर नगर। एक माह पूर्व घर से गायक युवक का शव गुरुवार की शाम घाघरा नदी में औंधे मुंह एक किलोमीटर दूर नदी के रेत में ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना स्थानी लोगों द्वारा पुलिस को दिया। घटनास्थल पर सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह रेट में फंसे युवक के शव को बाहर निकाल गया। प्रत्यक्ष रूप से देखने पर शव काफी दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव हंसवर थाना क्षेत्र के फिदाई गणेशपुर गांव के महेंद्र कुमार का है। जो घर पर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गांव में यह चर्चा है कि, महेंद्र प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से कर्ज के दबाव में अक्सर परेशान रहता था। एक दिन युवक घर से बिना बताए निकल गया। लेकिन माह भर बीत जाने के बावजूद वापस घर नहीं आया। परेशान परिजन द्वारा काफ़ी खोज किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसकी गुमसुदगी परिजनो द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार की शाम गांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर घाघरा नदी के किनारे स्थित दारानगर कुटी पर नदी के किनारे से लगभग एक किलोमीटर दूरी रेत में शव देखा गया। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। क्षत विक्षत शव नदी के रेत पर औंधे मुंह मिला है। नदी में शव मिलने की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जानकारी होने पर घटनास्थल पर स्वजन भी पहुंचे जिसकी पहचान महेंद्र कुमार के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को किसी तरह बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही महेंद्र कुमार की मौत से गांव तथा परिवार में गम का माहौल है।
गत माह घर से गायब युवक का शव औंधे मुंह घाघरा नदी में रेत में फंसा मिला
RELATED ARTICLES

