Wednesday, July 30, 2025
Homeअम्बेडकरनगरउप डाकघर हंसवर में कंप्यूटर मशीन खराब होने से लेनदेन प्रभावित

उप डाकघर हंसवर में कंप्यूटर मशीन खराब होने से लेनदेन प्रभावित

हंसवर अंबेडकर नगर। विकासखंड बसखारी के अंतर्गत ग्राम सभा हंसवर में स्थित उप डाकघर में कंप्यूटर संचालित करने वाली मशीन खराब होने से 4 दिन से लेनदेन प्रभावित है। ग्राहकों को जमा, निकासी तथा नया खाता खुलवाने के लिए उप डाकघर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं उप डाकघर में आधार कार्ड अपडेट किया जा रहा है। लेकिन आधार कार्ड व्यवस्था संचालित होने के बावजूद भी लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। वही आधार अपडेट को लेकर किसी का हफ्ते बाद भी काम नहीं हो पा रहा है। तो कोई एक ही दिन में अपना काम कर ले रहा है। ग्राहकों को कर्मचारियों की शिथिल रवैया से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उप डाकघर में कर्मचारियों की मनमानी इस कदर हावी है कि, दफ्तर के बाहर लगा उप डाकघर का बोर्ड सीधा करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। कंप्यूटर मशीन खराब होने से हालात ऐसे हैं कि, ग्रामीणों को खाता खुलवाने उसमें नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए उप डाकघर का लगातार चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि, लेन देन ना होने से काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उप डाकघर के एस पी एम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि, कंप्यूटर संचालित करने वाली मशीन खराब होने से समस्या आ रही है। जल्द ही लेनदेन का काम शुरू कर दिया जाएगा। उप डाकघर में स्टाफ की कमी के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments