Friday, October 24, 2025
Homeअम्बेडकरनगरनीलगाय की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, जिला...

नीलगाय की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर रोड आघोर पीठ के पास नीलगाय की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरो ने घायल युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय मुकेश चौहान पुत्र महेंद्र कुमार निवासी गोवर्धनपुर थाना जहांगीरगंज अपनी बाइक से अकबरपुर की तरफ जा रहा था।वह बसखारी थाना क्षेत्र के अघोर पीठ के पास पहुंचा ही था अचानक सामने से आ रही नीलगाय से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना राहगिरो ने बसखारी पुलिस को दिया, मौके पर पहुंचे बसखारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments