बसखारी,अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी पूर्व अपर मुख्य सचिव गृह व मुख्यमंत्री सलाहकार के निर्देश पर जनपद अम्बेडकर नगर में गठन किया गया गया। श्री अवस्थी के संस्तुति के पश्चात अम्बेडकर नगर तीरंदाजी संघ का जिलाध्यक्ष- राम प्रकाश यादव, जिला सचिव -विकास मोदनवाल, जिला कोषाध्यक्ष -मानिक चन्द्र, तथा जिला तीरंदाजी संघ के सदस्य -अमर नाथ सिंह, प्रवीण दूबे, राजेन्द्र सिंह, सुधाकर मिश्रा को समिति में जिम्मेदारी दी गयी है। लखनऊ में मुख्यमंत्री सलाहकार प्रदेश अध्यक्ष अवनीश अवस्थी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक से भेंट कर नवीन दायित्व मिलने पर जिलाध्यक्ष रामप्रकाश व जिला सचिव विकास मोदनवाल ने अंग वस्त्र पहनकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी तीरंदाजी संघ के जिला सचिव विकास मोदनवाल ने दी है।
अम्बेडकरनगर में तीरंदाजी संघ का किया गया गठन
RELATED ARTICLES