Monday, July 7, 2025
Homeअम्बेडकरनगरजहांगीरगंज राजवाहा नहर की टेल मे पहुंचा पानी

जहांगीरगंज राजवाहा नहर की टेल मे पहुंचा पानी

 

हंसवर,अंबेडकर नगर। सिंचाई खण्ड टांडा के अंतर्गत आने वाली नहर जहांगीरगंज राजवाहा नहर चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर के किमी 016.00 से निकलने वाली नहर 62.760 किमी0 लंबाई और उससे निकलने वाली नहरें राजवाहा हंसवर, राजवाहा कटारगढ़ ,राजवाहा शंकरपुर, राजवाहा शिवतारा, राजवाहा मगनपुर समेत राजवाहा जहांगीरगंज की समस्त नहरों, 43 नहारों सहित जहांगीरगंज राजवाहा नहर टेल फीड किया गया। सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि जहांगीरगंज राजवाहा नहर के टेल भाग में पानी पहुंचाया गया। जिससे उक्त समस्त नहरों से जुड़े कृषक बंधु के खेतों की सिंचाई हेतु सुविधा उपलब्ध कराया गया। जहांगीरगंज राजवाहा नहर प्रणाली से जुड़े कृषक बंधु सिंचाई कर रहे हैं। रबी फसल 1431 हेतु वांछित सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments