अम्बेडकरनगर। जैतपुर थानाध्यक्ष की वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। डाक्टरो ने घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जैतपुर थानाध्यक्ष अपने सरकारी वाहन से अकबरपुर मुख्यालय से वापस जैतपुर थाना लौट रहे थे तभी अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मौहरिया के पास अचानक दो पहिया वाहन पर सवार दो युवक उनके वाहन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए एवं थानाध्यक्ष जैतपुर की सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक की मृत्यु होने की पुष्टि की। वहीं दूसरे युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक व घायल युवक की पहचान की जा रही है।
हादसा: थानाध्यक्ष की सरकारी वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर,एक युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES